July 24, 2026

तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार


रुड़की ।   कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 312 बोर के तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि गश्त के दौरान उपनिरीक्षक वीरेंद्र नेगी, किशोर नेगी और सतपाल राणा ने एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 312 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नवीन पुत्र ताराचंद निवासी शाहपुर शीतला खेड़ा, थाना पथरी बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।