Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 टीम द्वारा परिजनों से बिछड़ी बच्ची को उसके परिजनों से मिलाया 

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख )  चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 पर देर शाम एक ब्यक्ति द्वारा कॉल करके जानकारों दी गयी की। बेलातेश्वर मंदिर के पास एक बच्ची अपने परिजनों से बिछड़ गयी है।

सुचना मिलने के तुरंत बाद  चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 टीम उक्त स्थान पर पहुची और बच्ची को अपने संरक्षण मैं लिया गयी साथ ही आस पास के लोगो से भी बच्ची के बारे में सुचना प्राप्त करने की कोशिस की गयी परन्तु बच्ची के परिजनों की कोई जानकारी नही मिली। बच्ची थोड़ा डरी हुई थी कुछ बोल नही पा रही थी।

इसके बाद चाइल्ड लाइन 1098 टीम द्वारा बच्ची को अपने कार्यालय लाया गया व उसकी काउंसलिंग की गयी बच्ची द्वारा अपना नाम  भावना  आयु 8 वर्ष माता का नाम गीता पिता का नाम डारा पता नेपाल

और बताया गया कि वह यहाँ अपनी बुआ मनीषा के साथ बेस अस्पताल के पास रहती हैं (बुआ निर्माण भवन मैं कार्य करती हैं।

इसके बाद टीम बच्ची को लेकर बेस चौकी गयी और पुलिस तथा चाइल्ड लाइन टीम द्वारा आस पास उसके  परिजनों की खोज बिन के बाद बेस चौकी मैं बच्ची को उसकी बुआ को सुपुद किया गया और आगे से बच्ची को अकेला नही छोड़ने को कहा गया।

Advertisement