August 5, 2026

लगातार तीसरे दिन भी छुट्टी: बागेश्वर में 29 जुलाई को सभी स्कूल रहेंगे बंद

बागेश्वर। लगातार तीसरे दिन भी स्कूली बच्चों को छुट्टी मिलेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज गर्जना की चेतावनी के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लगातार तीसरे दिन स्कूल बंद रहने से विद्यार्थियों को राहत मिली है, वहीं जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

You may have missed