Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खोले जाएंगे

जोशीमठ,  ( आखरीआंख )   हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खोले जाएंगे। इसी के साथ लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी खुलेंगे। कपाट खुलने से पहले सेना के जवान पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू करेंगे।
समुद्रतल से 15225 फीट की ऊंचाई पर स्थित सिक्खों का सबसे पवित्र और सबसे ऊंचे  तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है। 25 मई को हेमकुंड और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुलेंगे। इस साल भारी बर्फबारी के चलते हेमकुंड साहिब में 20 फीट से ज्यादा बर्फ जमी हुई है। जिसे देखते हुए गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी अप्रैल माह से ही तैयारियां शुरू कर देगी। गोविंदधाम से ऊपर भारी बर्फ जमी हुई है। जिसके चलते यात्रा में दिक्कतें आ सकती हैं। इसको लेकर सेना के 418 इंजीनियर कोर के जवान बर्फ हटाने का काम 25 अप्रैल से शुरू कर देंगे

You may have missed

Advertisement