September 3, 2026

फार्मासिस्टों का काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी


देहरादून ।  सरकारी अस्पतालों में 391 पदों की बहाली और पदोन्नति की मांग को लेकर फार्मासिस्टों का आंदोलन तीसरे दिन (गुरुवार) भी जारी रहा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले कोरोनेशन व गांधी अस्पताल समेत सभी डिस्पेंसरियों में फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर काम किया और शासन के खिलाफ रोष जताया। संगठन की अध्यक्ष सुधा कुकरेती के के अनुसार, विभाग ने पुनर्गठन के नाम पर कैडर को 1562 से घटाकर 963 कर दिया है। 36 विधायकों के समर्थन और कार्मिक विभाग की मंजूरी के बावजूद शासन स्तर पर 391 पदों को बहाल नहीं किया जा रहा है। इस गतिरोध को दूर करने के लिए अब फार्मासिस्टों की कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से भी वार्ता होनी है।