विधायक सुमित हृदयेश ने किया ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण
हल्द्वानी । हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने शुक्रवार को जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देशीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सुमित हृदयेश ने कहा कि 25.50 लाख की धनराशि से निर्मित यह सभागार क्षेत्रवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक और जनसरोकार से जुड़े विभिन्न आयोजनों के लिए मंच प्रदान करेगा। उन्होने कहा कि उनकी मां स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश ने विकास को हमेशा प्राथमिकता दी, वह भी इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में जोहार मिलन केंद्र के संरक्षक गजेंद्र सिंह पांगती, डॉ. प्रहलाद सिंह मर्तोलिया, अध्यक्ष देवेंद्र सिंह धर्मशाक्तु, सचिव गंगा सिंह धर्मशाक्तु, उपाध्यक्ष गोविंद सिंह जंगपागी, उपसचिव खड़क सिंह पांगती, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह जंगपागी, उप कोषाध्यक्ष केदार सिंह पांगती, वेलफेयर सोसाइटी के भूपेंद्र सिंह पांगती, बसंती टोलिया, पुष्पा पांगती, ईश्वर सिंह, हेम सिंह, मनोहर सिंह, शेर सिंह, विक्की टोलिया, सुंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, नारायण सिंह, नाथ सिंह, गंगा सिंह, नवीन सिंह, पदमान्ति धर्मशाक्तु और गीता रावत आदि मौजूद रहे।
