बागेश्वर में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत, भालू के हमले की आशंका
बागेश्वर । कपकोट क्षेत्र के दुलम निवासी 70 वर्षीय डुंगर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार डुंगर सिंह पुत्र आन सिंह 10 सितंबर को दुकान जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो 12 सितंबर को कपकोट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस, ग्रामीण, एसडीआरएफ और स्थानीय रेस्क्यू टीम ने उनकी तलाश शुरू की। 16 सितंबर को घर से करीब 500 मीटर दूर उनका शव बरामद हुआ। चेहरे पर चोट और घाव के निशान मिले हैं। परिजनों ने भालू के हमले में मौत की आशंका जताई है।
