सूखीढांग में बैंक खोलने को लेकर ग्रामीणों ने धरना दिया
चम्पावत । सूखीढांग में जिला सहकारी बैंक शाखा और एटीएम खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांधी जयंती पर प्रदर्शन किया। तल्लापाल विलौन संघर्ष समिति के संयोजक शंकर जोशी की अगुवाई में आयोजित धरने में ग्रामीणों ने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी शाखा नहीं खोली जा रही है। इसी दौरान डीएम मनीष कुमार ने आंदोलनकारियों से वार्ता कर एक माह में बैंक शाखा और एटीएम शुरू करवाने का आश्वासन दिया। आंदोलनकारियों ने 31 अक्तूबर तक वादा पूरा नहीं होने पर दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी। यहां प्रधान प्रतिनिधि किशन बोहरा, सहकारी समिति अध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी, प्रकाश चौड़ाकोटी, कमल किशोर, संदीप जोशी, नरेंद्र जोशी, नंदाबल्लभ जोशी, कुशल सिंह, हरीश जोशी, नाथ सिंह, राजेंद्र सिंह, चंद्रमोहन, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
