बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, 32 घरों में पकड़ी कटिया
रुड़की । ऊर्जा निगम की टीम ने शनिवार को कलियर क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने कई मोहल्लों में एक साथ छापेमारी कर सीधे बिजली लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए करीब 32 लोगों को पकड़ा। उपखंड अधिकारी अनिता सैनी, अनुभव सैनी, ओमपाल सिंह और अवर अभियंता गोपाल सैनी के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र के कई मोहल्लों में घर-घर जाकर बिजली कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान करीब 32 घरों में बिजली के तारों पर कटिया डालकर सीधे लाइन से बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था।
