आंगनबाड़ी कार्यकर्ती संयुक्त मोर्चा का बीएलओ काम से इनकार
देहरादून । आंगनबाड़ी कार्यकर्ती संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड ने दस दिन में मानदेय की मांग पूरी नहीं होने पर सीएम आवास घेराव का ऐलान किया है। मोर्चा ने 19 अक्टूबर से ऑनलाइन काम बंद करने की घोषणा की।शुक्रवार को जैन धर्मशाला में आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पूर्व से लंबित मांगों को लेकर काफी चर्चा की। पूर्व में 30 सितंबर को पूरे प्रदेश में जिला स्तर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया था जिसमें 15 दिन का समय दिए जाने के बाद भी हमारी मांगों पर कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को अनदेखा कर रही है जिस कारण सभी के अंदर काफी रोष है।बैठक में रेखा नेगी और सुशीला खत्री के नेतृत्व में प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने यह ऐलान किया है कि जब तक सरकार उनके मांगों पर कार्रवाई नहीं करती तब तक हम सब ऑनलाइन काम बंद किये जाएंगे। उन्होंनेपोषण ट्रैक्टर हो या बीएलओ से जुड़े काम नहीं करने की बात कही। आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेखा नेगी ने कहा कि अगर सरकार ने 10 दिन के अंदर हमारा मानदेय बढ़ोतरी नहीं किया तो 2 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव होगा।बैठक में सुशीला खत्री,गीता चौहान, मधु पुंडीर, तनु लंबा, रीना देवी आदि मौजूद रहे।
