Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

हरीश करायत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि


बागेश्वर।  आंदोलनकारी और प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य स्व. हरीश सिंह करायत को उनकी 13वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्वक याद किया गया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही कैप्टन नारायण सिंह उन्यूड़ी को स्व. हरीश करायत स्मृति सम्मान से नवाजा गया। प्रेस क्लब सभागार में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों ने स्व. करायत के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संचालन करते हुए सचिव जगदीश उपाध्याय ने स्व. करायत की जीवनी और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला । कैप्टन नारायण सिंह उन्यूड़ी के जीवन, संस्मरणों और योगदान की जानकारी दी। उन्यूड़ी को शॉल ओढ़ाकर और सम्मान पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्यूड़ी ने वर्ष 2017 में यूथ इंडिया एकेडमी की शुरुआत की। उन्होंने स्थानीय युवाओं को भारतीय सेना, उत्तराखंड पुलिस और अन्य सेवाओं में भर्ती के लिए निशुल्क शारीरिक, मानसिक और अनुशासनात्मक प्रशिक्षण देना शुरू किया। अब तक उनके प्रशिक्षित 200 से अधिक युवा सेना में भर्ती हो चुके हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश पांडेय बृजवासी ने की। कार्यक्रम में अनेक लोग शामिल रहे।

Advertisement