Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

गाजियाबाद में छिपा बैठा था 25 हजार का इनामी गांजा तस्कर


रुड़की।  गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को कलियर पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस के अनुसार वह गांजा तस्करी नेटवर्क का अहम सदस्य और मुख्य सप्लायर था। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि 15 जुलाई 2025 को एएनटीएफ की टीम ने बेड़पुर स्थित शाहजी पीर तिराहे के पास से साबिर हुसैन को 21 किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में साबिर ने बताया था कि गांजा गाजियाबाद निवासी अमजद सिद्दीकी से लाया गया था।

Advertisement