March 3, 2026

राजकीय उत्तररक्षा गृह (किशोरी) का शिलान्यास

अल्मोड़ा ( आखरीआंख ) प्रदेश की राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास रेखा आर्या एवं विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान ने बख में महिला कल्याण विभाग के सौजन्य से निर्मित होने वाले राजकीय उत्तररक्षा गृह (किशोरी) का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने राजकीय किशोरी गृह एवं शिशु सदन के बच्चों के लिए सी0एस0आर0 फण्ड से हंस फाउन्डेशन द्वारा दी गयी एक बस का भी हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया।
महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि किशोरी सदन के बाद 18 वर्ष के ऊपर कि अनाथ बच्चियों की रहने की व्यवस्था को देखते हुए यहां उत्तररक्षा गृह का शिलान्यास किया गया। इसमें किशोरी सदन के बाद बच्चियांें के रहने की व्यवस्थाध्पढाई व्यवस्था रहेगी। इसके लिए 4 करोड़ रूपये का बजट स्वीकृत किया गया है। बहुत जल्दी ही इसका भवन बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होने कहा कि सदन में रहने वाले बच्चों के आवागमन के लिए हंस फाउन्डेशन द्वारा 01 बस दी गयी है जिससे बच्चों को आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। मा0 राज्यमंत्री ने कहा कि विभाग महिला एवं बाल कल्याण के लिए प्रतिबद्व है। इस कारण अनेक योजनायें इनके कल्याणार्थ विभाग द्वारा चलायी जा रही है। उन्होने योजनाओं का लाभ उठाने की अपील लोगो से की।
विधानसभा उपाध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि महिला कल्याण विभाग द्वारा 18 वर्ष से ऊपर की अनाथ बालिकाओं के लिए उत्तररक्षा गृह एक सराहनीय कदम है। 18 वर्ष से ऊपर की बालिकाओं का प्रदेश में कही भी बालिका गृह नही है। उन्होने कहा कि इसके निर्माण होने से असहाय व बेसहारा बालिकाओं को संरक्षण मिलेगा। साथ ही शिशु सदन व किशोरी गृह के लिए हंस फाउन्डेशन द्वारा दी गयी बस से भी बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने में सहायता मिलेगी। इसके लिए उन्होने फाउन्डेशन का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख सुरज सिराड़ी, महांत्री रवि रौतेला ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में निदेशक महिला कल्याण, मेजर योगेन्द्र यादव, मुख्य विकास अधिकारी, मनुज गोयल, मुख्य प्रोवेशन अधिकारी मोहित चैधरी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, राजीव नयन तिवाडी, उप जिला अधिकारी, सीमा विश्वकर्मा, भा0ज0यवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश नयाल, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सी0एल0टम्टा, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, डा0 रविन्द्र चन्द्रा, समाज कल्याण अधिकारी, जगमोहन कफोला, बाल कल्याण समिति के प्रशान्त जोशी, हेमलता  भटट, नीलिमा भट्ट सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

You may have missed