Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

ब्रेकिंग : बैजनाथ पुलिस ने गरुड़ से गुमशुदा को अलीगढ़ से किया बरामद

 

बागेश्वर ( आखरीआंख )  दिनांक 24/01/19 को वादी श्री दलीप सिंह पुत्र नर सिह निवासी भगदानु पट्टी पटवारी क्षेत्र जखेड़ा तहसील गरुड़ जनपद बागेश्वर द्वारा अपनी पुत्री जो घर से बिना बताए कहीं चले जाने संबंधी गुमशुदगी पट्टी पटवारी क्षेत्र जखेड़ा में मुकदमा Fir नंबर- 01/19 धारा- 365 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग दिनांक- 02/02/19 को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में थाना बैजनाथ को तफ्तीश /विवेचना हेतु प्राप्त हुआ, जिसकी विवेचना उप निरीक्षक निधि शर्मा को सुपुर्द की गई की तथा थाना बैजनाथ पुलिस द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए मुकदमा Fir No.01/19 धारा 365 आईपीसी बनाम अज्ञात गुमशुदा की तलाश शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में टेक्निकल टीम एवं थाना पुलिस बैजनाथ के अथक प्रयास द्वारा गुमशुदा को दिनांक 09/03/19 को जनपद अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से, अभियुक्त जितेंद्र कुमार शर्मा पुत्र राजकुमार निवासी पंच नगरी थाना सासनी गेट जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के कब्जे से सकुशल बरामद कर माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अलीगढ़ में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया। आज दिनांक 10/03/19 को अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा गुमशुदा के धारा 164 सीआरपीसी के बयान दर्ज करा कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम  में उ0नि0 निधि शर्मा कां0 जगदीश आर्य म0 कां0 कृष्णा कैड़ कां0 चंदन राम कोहली (एस0ओ0जी0/साइबर सेल) रहे ।

 

Advertisement