लोकसभा चुनावों में प्रशासन सख्त, सघन तलाशी के आदेश अवैध शराब पर रहेगी कड़ी नजर
बागेश्वर ( आखरीआंख ) भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 का कार्यक्रम घोषित होते ही जिला प्रशासन ने अपनी पूर्ण तैयारियों की रुपरेखा के सम्बन्ध में मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने निर्वाचन प्रक्रिया हेतु नामित किये गये समस्त नोडल अधिकारियों एवं ए.आर.ओ के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर लोक सभा निर्वाचन को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदश्र्ाी तरीके से सम्पन्न कराने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु ने नोडल अधिकारियों से कहा कि आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में उत्तराखण्ड़ के समस्त संसदीय सीटो के लिए 11 अप्रैल 2019 को मतदान तथा 23 मर्इ, 2019 को मतगणना होनी है इस कार्य को सम्पन्न कराने के लिये प्रयाप्त समय है इसलिए सभी अधिकारी जिसको जो भी जिम्मेदारी एवं दायित्व दिये गये है सम्पूर्ण व्यवस्थाये समय से पूर्ण कर लें। उन्होने कहा कि जनपद में विभिन्न राजनैतिक दलो की जो भी प्रचार सामाग्री लगी हुर्इ है इस प्रचार सामाग्री को तत्काल हटाना सुनिश्चित करें साथ ही कहा कि सरकारी सम्पत्तियो, सरकारी भवनो पर भी किसी प्रकार की कोर्इ प्रचार सामाग्री न लगी हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाय।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ए.आर.ओ एवं उप जिलाधिकारियों एवं जोनल मजिस्टे्रटो को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रो के अन्तर्गत भ्रमण कर क्षेत्र में लगी हुर्इ प्रचार सामाग्री को हटाना सुनिश्चित करे। उन्होने बताया कि लोक सभा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा होते ही सम्पूर्ण देश के साथ जनपद में भी आदर्श आचार सहिता लागू हो गयी है सभी अधिकारी/कर्मचारी आदर्श आचार सहिंता का कड़ार्इ से अनुपालन करना सुनिश्चित करे, और आदर्श आचार सहिता के मानको की जानकारी राजनैतिक दलो को भी देने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि कोर्इ भी राजनैतिक दल ऐसा कार्य नही करेगा जिससे जातियों, और धार्मिक, भाषायी समुदायो के बीच मतभेद बढे या तनाव पैदा हो वोट के लिए भ्रष्ट आचरण भी तथा मतदाता को प्रलोभन आदि दिया जाना भी आदर्श आचार संिहता का उल्लघन माना जायेगा। उन्होने फ्लाइंग स्क्वाड टीम व विडियो सर्विलांस टीमो के अधिकारियो से कहा कि वें सघन चैकिंग अभियान चलाना तत्काल प्रभाव से प्रारम्भ करें कहा कि अवैध शराब पर कड़ी नजर रखे और निरन्तर छापेमारी करें पकडे जाने पर सीजर की कार्यवाही अमल में लाये।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्मिको को प्रशिक्षण दिये जाने के लिए जो भी व्यवस्थाए की जानी है उसे निर्धारित तिथि के दो दिन पूर्व ही सम्पूर्ण व्यवस्थाए पूर्ण करने के निर्देश नोडल अधिकारी को दिये। तथा पोलिंग पार्टियो मे लगाये जाने वाले कार्मिको में गम्भीर रुप से बीमार कार्मिको को भी चिन्हिकरण करने के लिए सभी कार्यालयाघ्यक्षों को निर्देश दिये। कार्मिको के खान-पान की व्यवस्था के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को सभी व्यवस्थाऐ समय से पूर्ण करने को कहा। उन्होने निर्वाचन कार्य मे लगाये गये कार्मिको मे होमगार्ड, पी.आर.डी एवं अन्य कार्मिक जो भी डूयूटी में लगाये गये है सभी कार्मिको को पोस्टल बैलेट के माध्यम से शतप्रतिशत मतदान कराने के निर्देश दिये कहा कि कोर्इ भी कार्मिक मतदान करने से छूट न पाये। जहॉ भी पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया जायेगा वहॉ पर सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम करने के निर्देश दिये। ए.आर.ओ व सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को मतदान दिवस पर वाहनो के आवागमन के लिये रुटचार्ट तैयार कर एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये कहा कि कहॉ पर वाहन रुकेगा कहॉ से पैदल मार्ग से जाना होगा सभी सूचनाए रुटचार्ट में उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि कार्मिको को प्रशिक्षण दिया जाना है इस प्रशिक्षण में कार्मिको सहित सेक्टर/जोनल मजिस्टे्रट भी अनिवार्य रुप से प्रशिक्षण लेगें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने नियुक्त किये गये नोडल अधिकारियों के साथ बिन्दुवार गहनता के साथ समीक्षा की कहा कि निर्वाचन एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसे निर्धारित समय में सम्पन्न कराना है इसलिए जिस अधिकारी को जो भी जिम्मेदारी व जो भी दायित्व दिए गये है उनका निवर्हन पूर्ण निष्ठा एवं र्इमानदारी के साथ करना सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, जिला विकास अधिकारी के.एन.तिवारी, उप जिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, गरुड़ जयवर्धन शर्मा, काण्ड़ा योगेन्द्र सिंह, कपकोट प्रमोद कुमार, मुख्य शिक्षाधिकारी हरीश चन्द्र सिंह रावत, वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भण्डारी, जिला पंचायत राज अधिकारी पूनम पाठक, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ उदय शंकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी एन. एस. गस्याल, जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भावेश जगरिया, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी देवेन्द्र नाथ गोस्वामी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डी. सी. आर्या, आपदा प्रबन्धन अधिकारी शिखा सुयाल, उप शिक्षाधिकारी पूनम चौहान, सहित समस्त नोडल अधिकारी मौजूद थें।
