Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

राहुल गांधी के दून दौरे को लेकर राजनीति चरम पर

देहरादून,  ( आखरीआंख )   उत्तराखंड में 2 साल पहले ऋषिकेश में राहुल गांधी ने पब्लिक को कुर्ते की फटी जेब क्या दिखाई थी बीजेपी ने देश में इसका मजाक बना दिया था। अब बात ऋषिकेश से देहरादून तक आ पहुंची है। इसलिए कांग्रेस अब अपनी रैली से 16 मार्च को बीजेपी को जवाब देने की तैयारी कर रही है। दरअसल, बीते जनवरी 2017 में ऋषिकेश की रैली में राहुल गांधी ने जनता को अपने कुर्ते की फटी जेब दिखाई थी। साथ ही ये बताया था कि कैसे महंगे सूट पहनने वाले प्रधानमंत्री गरीब की बात तो करते हैं, लेकिन उनके साथ नहीं दिखते. उस वक्त राहुल की इस हरकत का बीजेपी ने मजाक उड़ाया था।
अब उसी बीजेपी को देहरादून से जवाब देने की तैयारी कांग्रेस कर रही है। कांग्रेस ये बताने जा रही है कि जिस केदारनाथ प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से गए, वहां राहुल पैदल ही पहुंच गए। सह प्रदेश प्रभारी राजेश धर्माणी ने कहा कि उत्तराखंड में किसी तरह का कोई विकास नहीं दिख रहा है। प्रधानमंत्री का पूरा कार्यकाल महज नारेबाजी, भाषण और जुमलेबाजी में ही खत्म हो गया। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि वर्ष 2013 में जब आपदा आई, तब राहुल गांधी पैदल चलकर केदारनाथ पहुंचे थे। इससे राहुल गांधी ने पूरे देश में ये संदेश दिया कि देवी आपदा के बाद उत्तराखंड सुरक्षित है और जो यात्रा वो सुचारू रूप से चल सकती है। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की मानें तो राहुल गांधी के देहरादून आगमन से बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। अगर कोई राहुल गांधी से ये पूछ ले कि उनका डेडिकेशन और त्याग क्या है, एक परिवार का बेटा या नाती इससे ज्यादा तो कुछ नहीं है। बहरहाल, उत्तराखंड को बीजेपी अपने टॉप एजेंडे पर रखती है। ऐसे में 2019 चुनाव के आगाज के मौके पर राहुल देहरादून से कांग्रेस को फटा कुर्ता भी याद दिलाना चाहते हैं। साथ ही केदारनाथ भी, ताकि देवभूमि की जनता को शहादत और समर्पण के मायने भी बताए जा सकें। गौरतलब हो कि आगामी 16 मार्च को राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर रैली करने देहरादून आ रहे हैं। इसके बाद दिल्ली में सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक में कांग्रेस टिकटों का ऐलान करेगी।
Advertisement