September 10, 2026

केंद्र व राज्य सरकार की नाकामियों को जनता तक ले जाएगी कांग्रेसः प्रीतम सिंह 

देहरादून,  ( आखरीआंख ) लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान कांग्रेस ने भाजपा पर हमलावर होने के लिए कई मुद्दों को धार देनी शुरू कर दी है। पार्टी केंद्र के साथ ही राज्य सरकार की नाकामियों का ब्योरा तैयार कर रही है। साथ ही राफेल, राम मंदिर, आतंकवाद, भ्रष्टाचार, लोकायुक्त और जहरीली शराब समेत कई मुद्दों पर भाजपा की घेरेबंदी की तैयारी में है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी केंद्र व राज्य सरकार की नाकामियों को उत्तराखंड की जनता के सामने रखेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी भी कोई चुनाव विकास के मुद्दे पर नहीं लड़ा। उसने हमेशा ही जनता को राम मंदिर, धारा 370, समान नागरिक संहिता आदि के नाम पर गुमराह किया। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पूर्व जनता को बताया जाएगा कि किस तरह भाजपा ने दशकों से उन्हें ठगा है और उसकी कथनी-करनी में कितना अंतर है। उन्होंने कहा कि जिन प्रभु राम का नाम लेकर भाजपा आज जहां है, अब वो सुबह उठकर उनका नाम लेना तक भूल गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में आतंकवाद और नक्सलवाद चरम पर हैं। कश्मीर में सैनिकों की शहादतें बढ़ी हैं। भाजपा हर मोर्चे पर फेल हुई है। ऐसे में इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाया जाएगा।

You may have missed