Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

पहाड़ का मौसम आए दिन करवट बदल रहा

अल्मोडा ( आखरीआंख ) माह में पहाड़ का मौसम आए दिन करवट बदल रहा है। इससे तापमान कभी बढ़ रहा है तो कभी घट रहा है। इसका असर सीधे जनस्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ऐसे मौसम से इन दिनों जिला व बेस चिकित्सालय में ओपीडी में बढ़ोत्तरी हो रही है। पहाड़ में मौसम हर रोज अलग-अलग रंग दिखा रहा है। एक दिन धूप तो अगले ही दिन फिर मौसम खराब। इससे तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। पं. हरगोविंद पंत राजकीय जिला चिकित्सालय तथा पं. गोवर्धन तिवारी राजकीय बेस चिकित्सालय में इन दिनों ओपीडी की संख्या बढ़ गई है। अस्पतालों में रोज वायरल फीवर, गले में खरांश, दमा, श्वांस, निमोनिया, उल्टी दस्त, पीलिया, टायफाइड व हड्डी के जोड़ों में दर्द से प्रभावित मरीज पहुंच रहे हैं। जिला चिकित्सालय में 409 जबकि बेस में 230 लोगों की ओपीडी की गई। इधर जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. आरसी पंत ने इन दिनों मौसम में अचानक परिवर्तन के चलते पानी को खूब उबालकर इसके बाद ही इसका सेवन करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि पेट संबंधी अधिकांश बीमारियां दूषित जल के कारण ही होती है।

You may have missed

Advertisement