राहुल गांधी के शहीद सैनिकों के परिजनों से मिलने की घोषणा से पुलिस अफसरों की नींद उड़ी
देहरादून, ( आखरीआंख ) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के शहीदों के घर जाने की घोषणा ने पुलिस अफसरों की नींद उड़ा दी है। राहुल गांधी की सुरक्षा के साथ-साथ शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने की सबसे बड़ी चुनौती होगी। राहुल के शहीदों के घर तक जाने और आने की तैयारी पूरी कर ली गई है लेकिन उनकी कड़ी सुरक्षा को देखते हुए दौरे से चंद घंटे पूर्व शहीदों के परिवार वाले इलाके जीरो जोन घोषित किए जा सकते हैं, जिससे शहर में जाम लगना तय है।
शनिवार को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी परेड ग्राउंड में रैली को संबोधित करने से पूर्व शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट व विभूति शंकर ढौंडियाल और एएसआइ मोहन लाल रतूड़ी के परिवार से मिलने उनके घर जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से राहुल के शहीदों के घर जाने की घोषणा ने पुलिस अफसरों की नींद उड़ा दी है। पुलिस फोर्स की निर्वाचन ड्यूटी में व्यस्तता के चलते शनिवार को शहर में जाम लगना लगभग तय है। हालांकि, अफसरों का कहना है कि राहुल गांधी के दौरे का रोडमैप इस तरह तैयार किया जा रहा है, जिससे आम लोगों को कम से कम दिक्कत हो। लेकिन, हकीकत यह भी है कि दून शहर और जाम दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। तमाम इंतजामों के बाद भी सामान्य दिन में भी हर रोज शहर जाम से जूझता है, ऐसे में शनिवार को शहर के कई इलाकों में पैदल चलना भी मुश्किल हो सकता है। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे को लेकर रूट प्लान तय किया जा रहा है
