Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी को किसान कांग्रेस ने भेंट किया हल

देहरादून ( आखरीआंख ) आज कांग्रेस अध्यक्ष मा0 राहुल गाँधी जी की परेड ग्राउंड विशाल जनसभा मे उत्तराखण्ड प्रदेश किसान कांग्रेस के राज्यभर से आये हजारो किसान व किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मा0 सुशील राठी जी के नेतृत्व मे हिस्सा लिया ओर किसान कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष श्री सुशील राठी जी ने पुष्प गुच्छ देकर मा0 राहुल गांधी जी का स्वागत किया ओर किसानो का प्रतीक हल मा0 राहुल गाँधी जी को भेंट किया । इस अवसर पर किसान कांग्रेस की ओर से मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष भारत पाराशर प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल सिंह रावत प्रदेश महासचिव रूपेंद्र तोमर प्रदेश सचिव सुमिता शर्मा ध्यानी प्रदेश महासचिव गिरधर बम प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक भंडारी प्रदेश महासचिव वरुण गहलोत प्रदेश सचिव सलमान गौर रवि प्रकाश व राकेश सोनू आदि अन्य सम्मानित पदाधिकारीगण व उनके साथ हजारो कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Advertisement