Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

महानिदेशक सूचना ने इलैक्ट्राॅनिक मीडिया माॅनिटरिंग सेल का निरीक्षण किया

देहरादून,  ( आखरीआंख ) महानिदेशक सूचना दीपेन्द्र कुमार चैधरी ने शनिवार को इन्द्रानगर, देहरादून में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के लिए स्थापित इलैक्ट्राॅनिक मीडिया माॅनिटरिंग सेल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर महानिदेशक श्री चैधरी ने निर्देश दिये कि इलैक्ट्राॅनिक मीडिया की माॅनिटरिंग गम्भीरता से की जाए। उन्होंने कहा कि माॅनिटरिंग सेल में कार्यरत सभी कर्मचारी आपसी समन्वय व सहयोग से कार्य करें। साथ ही इलैक्ट्राॅनिक मीडिया में निर्वाचन से सम्बन्धित सूचनाओं एवं घटनाओं को तुरन्त संज्ञान में लाया जाए। ज्ञातव्य है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के लिए इन्द्रानगर देहरादून में इलैक्ट्राॅनिक मीडिया माॅनिटरिंग सेल का गठन किया गया है, जिसमें लगभग 25 चैनलों की लगातार माॅनिटरिंग की जा रही है। इसके साथ ही 24 घंटे चैनलों की रिकाॅर्डिंग भी की जा रही है।
Advertisement