Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

लोकसभा सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के दृष्टिगत चौकी रीमा पुलिस/पी0ए0सी0 एवं अर्धसैनिक बल द्वारा किया फ्लैग मार्च

 

बागेश्वर ( आखरीआंख )  पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के निर्देशन में व श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव 2019 को निष्पक्ष संपन्न कराने व सुरक्षा की दृष्टि से आज दिनांक 23-03-2019 को चौकी रीमा क्षेत्रान्तर्गत स्थानीय पुलिस, पी0ए0सी0 व आइटीबीपी के साथ लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत फ्लैग मार्च किया गया। फ्लेग मार्च के दौरान स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु जनता को विश्वास दिलाया गया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार से अशांति फैलाने वाले/आर्दश आचार संहिता का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी। उक्त फ्लैग मार्च में श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर, प्रभारी निरीक्षक कपकोट श्री नरेश चौहान, उ0नि0 श्री खुस्वन्त सिंह, उ0नि0 श्री जीवन सिंह चुफाल चौकी प्रभारी रीमा ,थाना/चौकी पुलिस व आईटीबीपी, पीएसी के अधि0/कर्म0 गण मौजूद रहे।

 

Advertisement