Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

यूकेडी ने घोषित किए पांचों लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशी

देहरादून,  ( आखरीआंख )  यूकेडी ने राज्य की पांचों लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। टिहरी लोकसभा सीट से डीडी शर्मा, हरिद्वार लोकसभा सीट से सुरेंद्र कुमार उपाध्याय, नैनीताल लोकसभा सीट से चैधरी विजय पाल और अल्मोड़ा लोकसभा सीट से केएल आर्य दल के प्रत्याशी होंगे। जबकि गढ़वाल लोकसभा सीट से दल के प्रत्याशी शांति प्रसाद भट्ट नामांकन कर चुके हैं। राज्य के बुनियादी सवालों को लेकर दल जनता के बीच जाएगा।
दल के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने प्रत्याशियों के नामों का ऐेलान किया। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन, परिसंपत्तियों का बंटवारा, ग्रीन बोनस, रोजगार, धारा 370 की मांग के मुद्दों को लेकर दल लोकसभा चुनाव लड़ेगा। इसके अलावा पांचों लोकसभा सीटों के लिए केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा ’प्रभारी एवं सह प्रभारी’ भी घोषित किए गए। टिहरी से बी०डी० रतूड़ी प्रभारी एवं जे०पी० उपाध्याय सहप्रभारी, पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से त्रिवेंद्र पंवार प्रभारी व देवेश्वर भट्ट सहप्रभारी, अल्मोड़ा लोकसभा सीट से पुष्पेश त्रिपाठी प्रभारी एवं हरीश पाठक सहप्रभारी, नैनीताल लोकसभा सीट के लिए डॉ० नारायण सिंह जंतवाल प्रभारी एव अशोक सिधु सहप्रभारी, हरिद्वार लोकसभा सीट से दिवाकर भट्ट प्रभारी होंगे। दल की ’चुनाव प्रबंधन समिति’ का भी गठन किया गया। इसमें आनंद सिलमाना, पंकज व्यास, बहादुर सिंह रावत, सुनील ध्यानी, धर्मेंद्र कठैत को शामिल किया गया है। ’केंद्रीय चुनाव संचालन समिति’ में संरक्षक मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष एवम सलाहकार सदस्य रहेंगे। सभी लोकसभा प्रभारी अपनी अपनी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव समितियों का गठन करेंगे। प्रेस वार्ता में सर्व बी०डी० रतूड़ी, त्रिवेंद्र सिंह पँवार, पंकज व्यास,  हरीश पाठक, सुनील ध्यानी, बहादुर सिंह रावत, जे०पी० उपाध्याय, डी०के० पाल, किशन रावत, डी०डी० शर्मा, सुरेंद्र उपाध्याय, विजय बौड़ाई, रेखा मियां, रमा चैहान, सुशील ममगाईं, मनोज ममगाईं, राकेश राजपूत, केन्द्रपाल तोपवाल, लताफत हुसैन, एन०के० गुसाई, सुरेंद्र दत्त पेटवाल, बी०एस० सजवाण, सुरेंद्र पोखरियाल, अनिल डोभाल,के०एल० शाह, राजेन्द्र बिष्ट, डी०एस०रावत आदि उपस्थित रहे।
Advertisement