Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

हरीश रावत, निशंक, अजय भट्ट, प्रीतम सिंह समेत अन्य उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन

देहरादून,  ( आखरीआंख )  चुनाव के लिए नामंाकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन नैनीताल ऊधमसिंह नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट रुद्रपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी सहित अन्य नेतागण मौजूद रहे। वहीं नैनीताल ऊधमसिंह नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी नामांकन भरने रुद्रपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे।
अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा और कांईग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने नामांकन दाखिल किया। उपपा पार्टी की विमल आर्या ने भी अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में अपना नामांकन भरा। हरिद्वार कलेक्ट्रेट में भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक ने भी नामांकन भरा। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रकाश पंत, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन सहित अन्य नेता मौजूद रहे। वहीं टिहरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने नामांकन से पहले देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद वह नामांकन दाखिल करने देहरादून कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। पौड़ी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने नामांकन दाखिल किया। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 18 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया का आखिरी दिन होने के कारण नामांकन पत्र जमा करने के लिए प्रत्याशियों में मारामारी रही।
Advertisement