Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 20, 2026

बागेश्वर में नवजात का भ्रूण मिलने से सनसनी

बागेश्वर,  ( आखरीआंख )  बिलौना में नवजात का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने भू्रण को कब्जे में ले लिया है। अभी यह पता नहीं चला कि नवजात भू्रण लड़की का है या लड़के का। मानवता को शर्मसार करने वाले कृत्य से सभी हैरान है।
पुलिस को किसी ने फोन कर सूचना दी कि तल्ला बिलौना के पास भू्रण फेंका गया है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर रवाना हुई। घटना की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। भू्रण तल्ला बिलौना के पास नहर में फेंका गया था। काफी दिन बीत जाने के कारण भू्रण पानी से फूल गया था। सड़ने के कारण बदबू भी काफी आ रही थी। जिससे उसे पहचाना नहीं जा रहा था। उसने भ्रूण का कब्जे में लिया और अस्पताल प्रशासन को सौंप दिया। आस-पास लोगों ने बताया कि देखने से लग रहा है कि यह भू्रण बच्ची का हो सकता हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक कुछ कहा नहीं जा सकता है। एक बार फिर समाज को कलंकित करने वाली घटना से चर्चा का बाजार गर्म हैं। लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। चिकित्सकों ने बताया कि भ्रूण काफी सड़ गल गया है। भू्रण करीब 6 से 7 महीने के आस-पास होगा। चिकित्सक डॉ. प्रदीप चैधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि भ्रूण लड़का है या लड़की। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बात पता चल जाएगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही हैं।
Advertisement