Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 20, 2026

जंगलों में अराजक तत्वों ने लगाई आग

बागेश्वर,  ( आखरीआंख ) शिखर कोट के जंगलों में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। जिससे पर्यावरण और नए पौधों को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि सुबह वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर, प्रभागीय वनाधिकारी ने वनों को आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
15 फरवरी से 15 जून तक फायर सीजन माना जाता है। जिसके चलते जिले के जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। गत दिनों वज्यूला के जंगल खाक हो गए। अराजक तत्वों ने बमराड़ी के शिखर कोट के जंगलों को आग में झोंक दिया। जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान होने की आशंका है। सबसे अधिक नुकसान नए पौधों को हुआ है। इसके अलावा वन्य जीवन भी संकट में आ गया है। इमारती लकड़ी और लीसे के गमले भी जलकर खाक हो गए हैं। वन विभाग को बमराड़ी के प्रधान जशोदा देवी ने सूचना दी। वन कर्मी सुबह से आग बुझाने में मसगूल रहे। दोपहर तक आग पर काबू पाया गया। इधर, प्रभागीय वनाधिकारी बीएस शाही ने कहा कि जंगलों को आग लगाने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों से ऐसे अराजक तत्वों की पहचान कराने की अपील की है।
Advertisement