लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का मुख्य हथियार न्यूनतम आय गारंटी योजना होगीः अनुग्रह नारायण सिंह
देहरादून, आजखबर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने न्यूनतम आय गारंटी स्कीम पर अपनी बता रखी। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के लिए यह योजना मील का पत्थर साबित होगी। उन्होने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के लिये काम करती है, जबकि मोदी सरकार अमीरों के लिये काम कर रही है। हम भाजपा की तरहनहीं, जो केवल वायदे करें। केंद्र में सरकार आते ही बजट में इसका प्रावधान होगा। एक लाख 80 हजार करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान करेंगे। यह योजना गरीब से न्याय-गरीब की आय के सिद्धांत पर आधारित है।
इस योजना से देश के 20 फीसद गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। हरेक तबके में भाजापा से नाराजगी है। कांग्रेस पांचों सीटें जीत रही है। उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार एनएच 74 घोटाले की सीबीआइ जांच से बचती रही।लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का मुख्य हथियार न्यूनतम आय गारंटी योजना होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के इस योजना की घोषणा के बाद पार्टी के सभी नेता इसे बडे दाॅव के रुप में जनता के बीच आ गए। मंगलवार को राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत प्रदेश के शीर्ष नेताओं ने कहा कि यह योजना देश के गरीब के हितों की रक्षा करेगी। हालिया विधानसभा चुनाव में किसानों के कर्जमाफी का वादा किया था, उसे पूरा किया। इससे पहले मनरेगा, आरटीआई, खाद्य सुरक्षा योजना भी कांग्रेस नहीं लागू की है। किसानों को सालाना छह हजार रुपये देने की केंद्र सरकार की योजना को छलावा करार देते हुए उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार में आई तो खुद ही उसे बंद कर देगी। यह केवल चुनावी योजना थी।अनुग्रह ने दावा कि प्रदेश के सभी पांच सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल करेगी। देश के अन्य राज्यों की तरह ही उत्तराखंड में जनता स्वतःस्फूर्त अंदाज में कांग्रेस के साथ जुड़ रही है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी बिलकुल अलग है। भाजपा केवल अपनी सत्ता और कारपोरेट घरानों के हितों की चिंता करती है और कांग्रेस देश के हर व्यक्ति की। इस मौके पर राज्य सहप्रभारी राजेश धर्माणी, पूर्व काबीना मंत्री दिनेश अग्रवाल, शूरवीर सिंह सजवाण, प्रभुलाल बहुगुणा, अजय सिंह, लालचंद शर्मा, गोदावरी थापली, गरिमा महरा दसौनी, गिरीश चंद्र पुनेड़ा, नवीन सिंह पयाल आदि भी मौजूद रहे। न्यूनतम आय गारंटी योजना के देश 25 करोड़ गरीब लोगों को आर्थिक सहारा देगी। उत्तराखंड में भी बड़ी संख्या में लोग इस योजना का लाभ पाएंगे। इस योजना में हर व्यक्ति के मासिक आमदनी को 12 हजार रुपये पर लाया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति को छह हजार रुपये मासिक मिलते हैं तो बाकी का छह हजार रुपये सरकार उसके बैंक खाते में जमा करेगी।
