Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

कांग्रेस की सरकार गरीबों के लिए काम करती जबकि मोदी सरकार अमीरों के लिएः अनुग्रह नारायण सिंह

देहरादून,  ( आखरीआंख )  कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि न्घ्यूनतम आय गारंटी स्कीम सामाजिक सुरक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगी। कहा, हमारी सरकार गरीबों के लिये काम करती है, जबकि मोदी सरकार अमीरों के लिये काम कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्घ्होंने कहा कि कहा हम भाजपा की तरह नहीं, जो केवल वायदे करें। केंद्र में सरकार आते ही बजट में इसका प्रावधान होगा। एक लाख 80 हजार करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान करेंगे। कहा यह योजना गरीब से न्याय-गरीब की आय के सिद्धांत पर आधारित है। इस योजना से देश के 20 फीसद गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। हर तबके में भाजापा से नाराजगी है। कांग्रेस पांचों सीटें जीत रही है। उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा। उन्घ्होंने कहा कि सरकार एनएच 74 घोटाले की सीबीआइ जांच से बचती रही। प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व काबीना मंत्री दिनेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
Advertisement