वन अनुसंधान संस्थान सम विवि की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
देहरादून, ( आखरीआंख ) एफ0आर0आई0 विश्वविद्यालय की 18वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आज शुभारंभ हुआ। यह खेल प्रतियोगिताएं 29 मार्च तक चलेंगी। खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन महानिदेेशक आई0सी0एफ0आर0आई0 तथा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा0 एस0 सी0 गैरोला भा0व0से0 द्वारा विश्वविद्यालय ग्राउंड (ब्रैडिस रोड) वन अनुसंधान संस्थान परिसर में किया गया। शोध छात्रों सहित संस्थान के समस्त विद्यार्थी इस स्पोर्ट््स मीट में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर एफ0आर0आई0 देहरादून यूनिवर्सिटी केकुल सचिव, डा0 ए0के0त्रिपाठी द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।
विश्वविद्यालय के मानद खेल अधिकारी आर0एस0 भण्डारी, ने इस अवसर पर विद्यार्थियो को शपथ ग्रहण कराई। सभी प्रतिभागियों को 04 हाउस में विभाजित किया गया है, जिसमें टीक हाउस, पाईन हाउस, सैडलवुड हाउस एवं साल हाउस है। सभी हाउसो ने उद्घाटन अवसर पर एक प्रभावशाली मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि डा0 एस0सी0 गैरोला ने इस अवसर पर परेड की सलामी ली। पाइन हाउस को मार्च पास्ट में सर्वश्रेष्ठ विजेता घोषित किया गया, जबकि सैंडंल वुड हाउस को रनरअप घोषित किया गया। कुलपति डा0 एस0सी0 गैरोला ने सभी प्रतिभागियों को कठिन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धाओं को बढाने के लिए तैयार होने हेतु बधाई देते हुए कहा ”प्रत्येक प्रतिभागियों के विकास के लिए खेल और स्वस्थ गतिविधियां मानसिक एवं शारीरिक रूप से महत्वपूर्ण घटक हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं प्रतिदिन के काम को और अधिक कुषलता से करने हेतु व्यक्ति की क्षमता को फिर से जीवंत करती हैं। इस अवसर पर विशेष रूप से निदेशक, वन अनुसंधान संस्थान व एफ0आर0आई0 यूनिवर्सिटी के उपकुलपति, ए0एस0 रावत भा0व0से0, के द्वारा समस्त प्रतिभागियों को टीम भावना के अनुरूप खेलने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर कुणाल सत्यार्थी भा0व0से0 प्रधानाचार्य, राज्य वन सेवा प्रषिक्षण संस्थान, डा0 राजीव तिवारी, भा0व0से0 सचिव भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं षिक्षा परिषद एवं श्री गंगा सिंह, भा0व0से0 आई0जी0एन0एफ0ए0 तथा वन अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वन अधिकारी, वैज्ञानिक, संकाय सदस्य उदघाटन समारोह में प्रमुखता से उपस्थित थे। आज छात्र 100मी0, 200मी0 400मी0, 4 ग 100मी0 800मी, 1500मी0 और पुरूष एवं महिलाओं दोनो श्रेणी हेतु क्राॅस कंट्री दौड. में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। दौड के अलावा शाॅटपुट, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो, लम्बी कूद, ऊँची कूद, साइकिलिंग और रस्सा-कस्सी की भी प्रतिस्पर्धाएं होंगीं। वाॅलीबाल मैंच केवल पुरूष संवर्ग हेतु रखा जायेगा। छात्र बैडमिंटन, शतरंज , टेबल टेनिस एवं कैरम आदि प्रतियोगिताओं में भी भाग ले रहे हैं। इस दौरान 04 हाउसों के बीच नाॅकआउट आधार पर क्रिकेट मैच खेला गया। दिनांक 29 मार्च 2019 को 2.00 बजे स्टाफ रेस, रस्सा-कस्सी तथा पुरस्कार वितरण के साथ इस चार दिवसीय खेल समारोह का समापन किया जाएगा। गोलाफेंक (पुरूष) में सैंडलवुड हाउस के वैभव, प्रथम और टीकहाउस के नीर कुमार द्वितीय रहे। गोलाफेंक (महिला)में सैंडलवुड हाउस के अंशू प्रथम और पाइन हाउस की गरिमा द्वितीय रहीं। 1500 मी0 दौड (पुरूष) टीक हाउस के सूरज प्रथम और साल हाउस के आशीष द्वितीय रहे। महिला वर्ग में साल हाउस की सुरभी प्रथम और टीक हाउस की अपूर्वा द्वितीय रहीं।
