भाजपा के नेता मोदी के नाम पर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहेः वर्मा
देहरादून, ( आखरीआंख ) युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व उत्तराखण्ड प्रभारी अंकुर वर्मा ने उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता में कहा की मोदी सरकार नें अपने पाँच साल के कार्यकाल में कोई ऐसा काम नहीं किया जिससे जनता को राहत मिलती उल्टा महंगाई, बेरोजगारी चरम पर पंहुच गयी। उन्होने कहा मोदी सरकार का नोटबंदी का फैसला हो या जीएसटी का उसने जनता की मुश्किलों को बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता मोदी के नाम पर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला करते हुये कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। राज्य के मंत्री ही कानून का मजाक बनाते दिख रहे हैं, इसका ताजा उदाहरण प्रदेश के शिक्षा मंत्री द्वारा खनन माफियाओं के संरक्षण के लिये थाने पर तैनात पुलिस कर्मियों पर हमला है। यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया राष्ट्रीय प्रभारी वैभव वालिया ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के देहरादून आगमन उनसे युवाओं को पाँच साल का युवाआंे को हिसाब दो जवाब दो के माध्यम से कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में जब नरेन्द्र मोदी 2014 लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे तो उन्हांेेने युवाओं से वायदा किया था कि प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। मगर बेरोजगारी की स्थिति यह है कि पिछले 45 साल के रिकाॅर्ड टूट चुके हैं व प्रति वर्ष जी0एस0टी0 व नोट बन्दी से 1 करोड़ 10 लाख नौकरियां छीनी जा चुकी हैं। आज शिक्षा कि स्थिति यह हो चुकी है कि शैक्षणिक संस्थानों में फीस में भारी वृद्धि हुयी है, व युवाओं के रोजगार के अवसर बन्द हुये हैं। युवा कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता विकास नेगी ने कहा कि इन इण्डिया नरेन्द्र मोदी कि महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक योजना रही है मगर इस योजना का फायदा कहाँ ? और किस वर्ग को हुआ? इसका आंकड़ा अभी तक सामने नहीं आया है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश मुख्य प्रवक्ता विकास नेगी, प्रदेश महासचिव सोनू हसन, प्रदेश संयोजक शिवा वर्मा, महानगर संयोजक मोहित ग्रोवर, वसीम अहमद, राजेश भट्ट, आदित्य बिष्ट आदी मौजूद रहे।
