March 6, 2026

कुमाऊँ आयुक्त ने लिया मतदान व्यवस्थाओ का जायज़ा

 

बागेश्वर ( आखरीआंख )  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कुमांऊ मण्डल में सम्पन्न होने वाली निर्वाचन प्रक्रिया के पर्यवेक्षण के लिए आयुक्त कुमांऊ मण्डल श्री राजीव रौतेला को एक्सेसिबिलिटी ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। आयुक्त श्री रौतेला ने गुरूवार को जनपद बागेश्वर में पहुॅचकर मतदान केन्द्र रा0प्रा0वि0कमेड़ी देवी, रा0प्रा0वि0धपोली, रा0प्रा0वि0घिंघारूतोला, इ0का0घिंघारूतोला आदि मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदान के लिए की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाता शतप्रतिशत अपने मताधिकार का प्रयोग करें इसके लिए मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाताओं को लाने व ले जाने के लिए सुविधा के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों के दुर्गम र्इलाकों में डोली आदि की व्यवस्था भी की जाय। उन्होंने कहा कि संबंधित पोलिंग बूथ के बीएलओ को अपने बूथ के दिव्यांग मतदाताओं के बारे में पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। साथ ही उन्हें यह भी पता होनी चाहिए कि ये किस प्रकार के दिव्यांग मतदाता है और इन्हें मतदान हेतु किस प्रकार की सुविधायें दी जानी है। उन्होंने कहा कि बीएलओ के साथ साथ मतदाता को भी जो चलने में असमर्थ है उन्हें यह जानकारी भी होनी चाहिए कि वे किस साधन आदि के माध्यम से अपने मतदान केन्द्र पर पहुॅचकर अपने मताधिकार का प्रयोग सुगमता से कर सकेंगे।
भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरू ने आयुक्त श्री रौतेला को अवगत कराया कि दिव्यांग मतदाताओं को सुगम मतदान कराने के लिए जनपद स्तर पर एन.सी.सी., एन.एस.एस. एवं वोलेन्टर छात्र-छात्राओं को नियुक्त किया गया है। नियुक्त किये गये छात्र-छात्राओं आदि को मतदान कराने के लिए विगत दिनों प्रशिक्षण भी दिया गया है। और दिव्यांग मतदाताओं को लाने व ले जाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के लिए डोली व सड़क से जुड़े मतदान केन्द्रों के लिए वाहनों की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 2261 दिव्यांग मतदाता है जिनके आने जाने व मतदान कराने की पूर्ण तैयारी कर ली गयी है। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रवेक्षक महोदय को अवगत कराया गया कि जनपद के सभी बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं का चिन्हीकरण कर लिया गया है। साथ ही इसके लिए 718 बालिन्यिटर्स भी नियुक्त है इसके अतिरिक्त सभी दिव्यांग मतदाताओं हेतु पर्याप्त मात्रा में व्हील चेयर, वाहन, स्टेचर आदि की व्यवस्था कर ली गयी है ताकि जनपद के सभी दिव्यांग मतदाता सुगमतापूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। दृष्टिवाधित मतदाताओं के बारे में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में कुल 257 दृष्टिवाधित मतदाता है जिनके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त डमी ब्रेल बेलेट पेपर के माध्यम से प्रशिक्षण देकर इन मतदाताओं का मतदान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। जनपद में दिव्यांग मतदाताओं को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में की गयी तैयारी पर प्रवेक्षक महोदय द्वारा संतोष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से आशा प्रकट की कि जनपद के सभी दिव्यांग मतदाता सुगमता पूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके इसके लिए जिला प्रशासन इसी मुसतैदी एवं र्इमानदारी के साथ प्रेरित करता रहे। जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें आस्वस्त किया की जिला प्रशासन उनकी आशाओं पर खरा उतरेगा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, नोडल दिव्यांग/उप जिलाधिकारी काण्डा योगेन्द्र सिंह, नोडल मीडिया अरूण कुमार वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी एन.एस.गस्याल, खण्ड विकास अधिकारी बागेश्वर आलोक भण्डारी, नोडल प्रवेक्षक पी.सी.गंगवार, सैक्टर मजिस्ट्रेट पंकज आदि मौजूद थे।