बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (आईपीएस) के निर्देशन में जनसेवा और संवेदनशील पुलिसिंग की दिशा में कार्य कर रही बागेश्वर पुलिस ने एक बार फिर अपनी ईमानदारी और तत्परता का परिचय दिया। ड्यूटी के दौरान होमगार्ड हिमानी बिष्ट को एक लावारिस पर्स मिला, जिसमें नगद धनराशि के साथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित रखे हुए थे।
घटना के बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पर्स में उपलब्ध दस्तावेजों और अन्य जानकारियों के आधार पर तत्काल जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पर्स के वास्तविक स्वामी का पता लगाया और आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पर्स उसे सकुशल सौंप दिया।
अपना खोया हुआ पर्स और उसमें रखा पूरा सामान सुरक्षित वापस मिलने पर पर्स स्वामी ने बागेश्वर पुलिस की ईमानदारी, त्वरित कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण की मुक्तकंठ से सराहना की। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि बागेश्वर पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन के विश्वास को मजबूत करने और ‘मित्र पुलिस’ की अवधारणा को धरातल पर साकार करने के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
