Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

टाटा सूमो खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत

देहरादून,  (   आखरीआंख ) ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर चिन्यालीसौड़ के पास नगुन गाड़ में टाटा सूमो वाहन संख्या यूके10-टीए 0032 खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसा मंगलवार की सुबह करीब आठ बजकर 28 मिनट पर हुआ। बताया गया कि वाहन क्यारी चापड़ा से चिन्यालीसौड़ जा रहा था। मृतकों में (चालक) महावीर जगूड़ी उम्र 34 पुत्र जगदीश प्रसाद जगूड़ी निवासी कंडिसौड़, ज्योति प्रसाद उम्र 60 वर्ष और उनकी पत्नी राजपति देवी उम्र 45 वर्ष निवासी कंडिसौड़ शामिल हैं। हादसे की खबर से मृतकों के परिजनों और गांव में मातम पसर गया है। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Advertisement