बैंकों में अग्निशमन व्यवस्था का निरीक्षण कर बैंक स्टाफ को अग्निशमन उपकरणों के_बारे में दी जानकारी
बागेश्वर गरुड़ ( आखरीआंख ) दिनांक 14-04-2019 से प्रारम्भ अग्निशमन सेवा सप्ताह के तीसरे दिन दिनांक 16-04-2019 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के निर्देशन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी बागेश्वर, गरूड़ व कपकोट के नेतृत्व में फायर सर्विस अधि0/कर्म0 द्वारा जनपद में स्थित एच0डी0एफ0सी0 बैंक, सिंडिकेट बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, स्टेट बैंक व ग्रामीण बैंक आदि में अग्निशमन व्यवस्था का निरीक्षण कर बैंक स्टाफ को अग्नि सुरक्षा के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित करते हुए बैंकों में लगे अग्निशमन उपकरणों को चलाने की जानकारी दी गयी। बताया गया कि गर्मी के मौसम में आग लगने की संभावनाएं बढ जाती हैं, इससे बचने के लिए सभी को अग्निशमन उपकरण लगाना जरूरी है एवं किसी भी प्रकार की अग्निदुर्घटना होने पर तुरन्त फायर सर्विस के टेलिफोन न0- 100, 101 पर आग की जानकारी दिये जाने के बारे में अवगत कराया गया।
