April 21, 2026

बागेश्वर की कोमल खेलेगी राष्ट्रीय फुटबाल मैच

 

बागेश्वर ( आखरीआंख ) मजियाखेत की कोमल खड़ाई का चयन राष्ट्रीय महिला जूनियर फुटबाल टीम में हो गया है। वह महाराष्ट्र में होने वाली अंडर-19 प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगी। उनके चयन पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। कोमल खड़ाई केंद्रीय विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा है। उसके पिता नंदन सिंह खड़ाई कलक्ट्रेट में लिपिक पद पर तैनात हैं, जबकि माता सरस्वती देवी गृहणी हैं। कोच नीरज पांडे ने बताया कि छ: और सात अप्रैल को हल्द्वानी में हुए ट्रायल में उसका चयन हुआ। वह उत्तराखंड की जूनियर टीम से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी करेगी। यह प्रतियोगिता 20 से 30 अप्रैल तक महाराष्ट्र के कोल्हापुर में होगी। उनके चयन पर जिला क्रीड़ाधिकारी विनोद सिंह वल्दिया, दलीप मेहरा, महिपाल गढिय़ा, विजय रावत, सुंदर रावल, हितेश साह, खड़क दफौटी आदि ने खुशी जताई।.