Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

सल्ट पुलिस ने चोरी की गई रकम को किया बरामद

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख ) थाना सल्ट पुलिस द्वारा दो युवकों से गतदिवस शशि खाल से चोरी की गई रकम बरामद कर चोरी की घटना का अनावरण किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सल्ट श्री विशन लाल ने बताया कि दिनांक 13/04/2019 को संग्राम सिंह पुत्र सुंदर सिंह निवासी ग्राम तराड़ हाल- शशिखाल बाजार सल्ट में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मकान का दरवाजा तोड़कर ₹98000 चोरी करने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 17/19 धारा 457 /380 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक ललित दिगारी द्वारा की गई। विवेचना से उक्त घटना में 2 युवकों की संलिप्तता पाई गई । दिनांक- 16/04/2019 को उ0नि0 ललित दिगारी का0सूरज बोरा का0दीपक सामन्त ने शशिखाल बाजार से सुभाष सिंह पुत्र सोबन सिंह निवासी भवाली सल्ट व एक अन्य किशोर (नाबालिक) के कब्जे से ₹74000 नगद एवं 3 मोबाइल फोन बरामद किए है । पूछताछ पर दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि 3 मोबाइल फ़ोन उनके द्वारा चोरी किए गए पैसों से खरीदे हैं इस संबंध में थाना सल्ट द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
।

फायर सर्विस द्वारा महत्वपूर्ण सस्थानों में अग्नि सुरक्षा का कराया अभ्यास

अग्निशमन सेवा सप्ताह में फायर सर्विस अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक17.04.2019 को गिरीश सिंह बिष्ट प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा व एल0एफ0एम0 कुॅवर सिंह राणा, एफ0एम0 प्रकाश पाण्डे, विकास भण्डारी द्वारा अल्मोड़ा के औद्योगिक क्षेत्र अॉचल दूध डेरी, बिस्किट फैक्टरी पाताल देवी में अग्नि सुरक्षा व समीक्षा का अभ्यास कराया गया जिसके अन्तर्गत संस्थान के कर्मचारियों को आग लगने पर उसे निपटने हेतु संस्थान में स्थापित फायर यन्त्रों के संचालन की जानकारी दी गयी तथा श्री केशव दत्त तिवारी प्रभारी स्टेशन फायर सर्विस रानीखेत ने ओरिओन मेटल पाउडर प्राइवेट लिमिटेड ताड़ीखेत में अग्नि सुरक्षा के गुर दिये तथा जागरुकता हेतु प्रचार प्रसार की सामग्री वितरित करते हुए अग्नि सुरक्षा के सम्बंध में डेमो दिया गया।।।

You may have missed

Advertisement