Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

दून संस्कृति ने धूमधाम से मनाई बैसाखी, रंगारंग कार्यक्रम हुए आयोजित

देहरादून, ( आखरीआंख )  दून संस्कृति की ओर से बैसाखी कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस अवसर पर अमृता, ऊषा नागलिया, शिवानी एवं अंकित को बैसाखी क्वीन चुना गया। इस अवसर पर दून संस्कृति की अध्यक्ष रमा गोयल ने कहा कि भारत त्यौहारों का देश है और हम लोग दून संस्कृति में सभी त्यौहार मिल के मानते है। आज यहां पर बैसाखी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाबी संस्कृति को दर्शाते हुए पंजाबी गिद्दा, भंगड़ा की भी प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर कई अन्य खेल भी महिलाओं ने खेल कर त्यौहार मनाया। इस अवसर पर अंजना, कल्पना अग्रवाल, शीला, सुमन, रिम्पी, जसमीत, बबिता, डिंपल, मानसी, कमला, शिवानी, सिल्की, शशि, अंकित आदि मौजूद थे।
Advertisement