September 4, 2026

अतिक्रमण कर गंदगी फैलाने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू

बागेश्वर, ( आखरीआंख )  शहर को गंदा करने वालों के खिलाफ पालिका ने अभियान शुरू कर दिया है। जूस व्यापारी का चालान काटा और उससे 1200 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है। पालिका जल्द ही नगर के अन्य स्थानों पर भी अतिक्रमण कर गंदगी फैलाने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देगी।
गर्मी बढ़ते ही सफाई अभियान को भी झटका लगा हुआ है। लोग सड़क किनारे गंदगी फेंकने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिससे पालिका को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। जबकि नगर के 11 वार्डो में पालिका ने कूड़ादान रखे हैं, बावजूद गंदगी कूड़ादान तक नहीं पहुंच पा रही है। पालिका ने ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।

You may have missed