Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 23, 2026

एस क्यू प्रोडक्शन हाउस की ओर से मिस्टर इंडिया मॉडल हंट आयोजित

देहरादून, ( आखरीआंख )  एस क्यू प्रोडक्शन हाउस की ओर से मिस्टर इंडिया 2019 मॉडल हंट के फिनाले का आयोजन देहरादून के पटेलनगर स्तिथ एक होटल में किया गया। इसमे मि. इंडिया- ललित रजोरिया, 1 रनर अप- शुभम रावत  व  2 रनर अप पटेल गुस  रहे।
इस अवसर पर जानकारी देते हुए शो के आयोजक सादिक कुरैशी ने बताया कि दिसंबर माह से पूरे हिंदुस्तान में इसके लिए ऑडिशन्स चल रहे थे। इन्ही ऑडिशन्स के आधार पर आज यहाँ पर 25 प्रतिभागियों के बीच यह फिनाले हुआ।  फिनाले में 13 प्रतिभागियों को सबटाइटल्स भी दिए गए। समीर को मिस्टर परफेक्ट बॉडी, कुश पाटिल को मिस्टर बेस्ट स्माइल, वत्सल को मिस्टर बेस्ट वॉक, शुऐब को मिस्टर कॉन्गजेंटियाल, अमन को मिस्टर हैंडसम हंक , शुभम महाजन को मिस्टर टॉप मॉडल, रवि को मिस्टर इंटेलीजेंट, मिहिर सागर को मिस्टर बॉलीवुड, किसन को मिस्टर टैलंटेड, हर्ष को मिस्टर सुपर मॉडल, शुभम रावत को मिस्टर मल्टी टैलंटेड व रोहित को मिस्टर अडवेंचर चुना गया। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि  आई आर एस के डिप्टी डायरेक्टर रविंदर जोशी मौजूद थे। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शहर के लगभग 35 महानुभावों को आयोजकों द्वारा सम्मानित भी किया गया।
Advertisement