Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

मिस्टर और मिस इंडिया का फस्ट लुक हुआ लांच

देहरादून, ( आखरीआंख )  होटल सैफरॉन लीफ देहरादून में मिस्टर और मिस इंडिया के आयोजन में फस्ट लुक लांच किया गया। ‘मिस्टर और मिस इंडिया 2019’ प्रतियोगिता में दिए जाने वाले क्राउन एवम ट्राफी का भी लोकार्पण किया गया, साथ ही साथ प्रतिभागियांे को भी प्रथम बार लोगो के बीच प्रस्तुत किया गया।
विदित हो कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है। आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजक डिजाइनर सूफी साबरी ने कहा कि जो युवक-युवतियां मॉडलिंग में नाम कमाना चाहते हैं उनके लिए यह सुनहरा मौका है। युवाओं को फैशन के क्षेत्र में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए जिससे जीवन एक प्रकाशमय पथ पर अग्रसित हो सके ऑडिशन के दौरान युवक युक्तियां अपने हुनर का परिचय दिया। प्रेस वार्ता में जानकारी दी गयी कि इस प्रतियोगिता का फाइनल राउंड 27 अप्रैल 2019 को शाम 6 बजे होटल सैफरॉन लीफ जीएमएस रोड देहरादून में किया जाएगा। इस दौरान प्रसिद्ध डिजाइनर सूफी साबरी, प्रसिद्ध कोरियोग्राफर इमरान शेख, दक्ष तिवारी, संचालक करता थरुष उपमन्यु, ग्रूमर्स रोली वर्मा, अक्षत वर्मा साथ ही साथ ज्यूरी सदस्यों में अम्मी कौर, स्वेता त्यागी शामिल थे।

You may have missed

Advertisement