Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

गर्मी में लस्सी पीना बहुत फायदेमंद, इन समस्याओं से पाएं राहत

गर्मी के मौसम में हमारे शरीर को अधिक मात्रा में पानी की जरूरत होती है। इसके चलते पेय पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। इसके अलावा लोग कोशिश करते हैं कि ऐसे पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ ही स्वादिष्ट भी हो। ऐसे में आपकी सेहत के लिए सबसे बेहतर होने के साथ-साथ स्वादिष्ट पेय पदार्थ लस्सी है। लस्सी पीने से कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस आदि जैसे पोषक तत्व आपके शरीर को मिलते हैं। इससे आप गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहते हैं। इसके अलावा लस्सी पीने के हमारे शरीर को बहुत फायदे होते हैं।
गर्मी से राहत- गर्मी में पानी को कमी को दूर करने के लिए लस्सी का सेवन करना चाहिए। लस्सी पीने से इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट और पानी शरीर की नमी बरकरार रहती है और शरीर की गर्मी को नियंत्रित रहती है।
2. पाचन तंत्र मजबूत करे- लस्सी के सेवन से हमारा पाचन तंत्र मजबूत रहता है क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में बैक्टीरिया होते हैं। यदि आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो लस्सी पीने से फायदा होता है।
3. एसिडिटी में आराम- कुछ भी खाने लेने के कारण आजकल एसिडिटी की समस्या आम हो गई है। गर्मी के मौसम में यह कुछ यादा ही बढ़ जाती है। एसिडिटी की समस्या में लस्सी पीने से बहुत फायदा होता है। लस्सी की तासीर ठंडी होती है, इस कारण अपच की समस्या में भी राहत मिलती है।
4. हड्डियों के लिए फायदेमंद- लस्सी में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में होता है, जिसके कारण यह हड्डियों की मजबूत बनाती है। हड्डियों की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना लस्सी पीना बहुत फायदेमंद होता है।
5. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे- लस्सी पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। कई शोध में यह बात सामने आई है। लस्सी में मौजूद पोटैशियम और रिबोलेविन जैसे तत्व ब्ल्ड प्रेशर को नेचुरल तरीके से कंट्रोल करते हैं।
6. वजन घटाए- आपको बढ़ता हुआ वजन परेशान कर रहा है तो लस्सी का सेवन कीजिए। लस्सी में कैलोरी की कम मात्रा में होती है और फैट भी नहीं होता है। लस्सी पीने से आपके शरीर से फैट बाहर निकल जाता है।
7. इयूनिटी बढ़ाए- लस्सी पीने से इसमें पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड हमारे शरीर की इयूनिटी पॉवर को बढ़ाता है।

Advertisement