Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

बीजेपी कार्यकर्ता पहुँचे चंडीगढ़

चंडीगढ़ ( आखरीआंख ) लोकसभा चुनाव अंतिम दौर में पहुंच गया है । 19 मई को सातवें दौर यानी के अंतिम दौर की वोटिंग होनी है । चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में भाजपा सांसद किरण खेर एक बार फिर से मैदान में है और उन्हें कांग्रेस की उम्मीदवार पवन बंसल से कड़ी चुनौती मिल रही है । भाजपा ने इस चुनौती से निपटने के लिए अपने तेजतर्रार संगठन कर्ताओ कि फौज मैदान में उतार दी है। उत्तराखंड गौ सेवा आयोग में राज्य मंत्री राजेंदर अंथवाल के नेतृत्व में 10 लोगों की टीम चंडीगढ़ के चुनावी रण में उतार दी गई हैं ।चंडीगढ़ में उत्तराखंड मूल के लोगों की अच्छी खासी तादाद जो की हार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में बड़े वोट बैंक को संभालने की और संगठन की मजबूती के लिए पूरी टीम रण क्षेत्र में उतर गई है । राजेंदर अंथवाल और भाजपा अल्मोड़ा जिले के जिला अध्यक्ष गोविंद पिलखवाल को बूथ मैनेजमेंट का माहिर माना जाता है । उत्तराखंड से आई टीम के कुशल प्रबंधन की तारीफ स्वयं सांसद किरण खेर भी कर चुकी है । उत्तराखंड से आई टीम के सदस्य बृजमोहन गैरोला राज्य मंत्री , सरदार दलजीत सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष देहरादून ओमवीर राघव, विपिन कुमार, पंकज शर्मा, रविंदर कटारिया राज्य मंत्री , सुनील साहनी ,धर्मवीर गुसाई हैं ।

Advertisement