Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

जिला प्रशासन व जागेश्वर मन्दिर समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान

अल्मोड़ा,  ( आखरीआंख )  स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की श्रृंखला में आज जिला प्रशासन व जागेश्वर मन्दिर समिति द्वारा तहसील भनोली के तीन विभिन्न स्थानों में सफाई कार्यक्रम चलाया गया। इस सफाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, क्षेत्रीय जनता व जागेश्वर प्रबन्धन समिति के सदस्यों एवं पुजारियों ने भी प्रतिभाग कर विभिन्न स्थानों में सफाई अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी जैंतीध्भनोली मोनिका के नेतृत्व में जागेश्वर, दन्यां एवं पनुवानौला में यह सफाई अभियान चलाया गया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी ने कहा कि जागेश्वर में बाहर से आने वाले पर्यटकों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है इस बात को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के दिशा-निर्देशानुसार यह सफाई अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें स्थानीय लोगो के अलावा विभिन्न विद्यालयों केे अलावा पाॅलीटैक्नीक एवं आई0टी0आई0 के छात्र-छात्राओं ने अपना सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि निरन्तर इस तरह के कार्यक्रम चलाये जायेंगे। उन्होंने समस्त लोगो से अपील कि अपने आस-पास कूड़ा न फेंके और अपने आस-पास सफाई रखें। इस अवसर पर जटागंगा के उद्गम स्थल मनतोला से शुरू होकर करीब 03 किमी0 कोटेश्वर तटबन्ध तक सफाई अभियान चलाया गया।
जागेश्वर में एक मेडिकल कैम्प का भी आयोजन किया गया जिसमें 53 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ उन्हें दवाईया वितरित की गयी। इस मेडिकल कैम्प में बेस अस्पताल अल्मोड़ा से डा0 ए0के0 जोशी व डा0 जीवन सिंह मपवाल द्वारा लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वच्छता अभियान में उपजिलाधिकारी मोनिका, थाना प्रभारी दन्यां हरेन्द्र चैधरी, खण्ड विकास अधिकारी धौलादेवी महेश प्रसाद वशिष्ठ प्रबन्धक मन्दिर समिति भगवान भटट, उपाध्यक्ष गोविन्द गोपाल, पुजारी प्रतिनिधि भगवान भटट, मुख्य पुजारी हेमन्त भटट, प्रधान हरिमोहन भटट, गिरीश भटट, दिनेश भटट के अलावा अनेक लोगो ने स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया।

You may have missed

Advertisement