Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

बागेश्वर पुलिस ने 55000/-रूपये की लूट करने वाले अभियुक्तों को किया हल्द्वानी से गिरफ्तार

 

बागेश्वर ( आखरीआंख )  दिनांक: 08-05-2019 को हिमांशु सिंह खेतवाल पुत्र श्री दिनेश सिंह खेतवाल निवासी- आरे थाना- कोतवाली बागेश्वर द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें दिनांक15-04-2019 को जसमीत सिंह निवासी- पीलीकोठी, इकोटाउन हल्द्वानी व उसके साथियों द्वारा उसको कार में बैठाकर एक खण्डहर में ले जाकर उसके पास मौजुद 55000/- रु0 लूट लेने एवं जान से मारने की धमकी देने के बारे में बताया गया। जिस आधार पर दिनांक 08.05.2019 को थाना हाजा पर मु0अ0स0- 73/19 धारा-365/384/394/342/504/506 बनाम 1. जसमीत सिंह ऊर्फ साहिब सिंह उर्फ वीरा पुत्र भूपेन्द्र सिंह साहनी निवासी पीलीकोठी हल्द्वानी जिला नैनीताल 2.धीरज सिंह रौतेला उर्फ धौनी पुत्र अशोक सिंह रौतेला निवासी धौलाखेड़ा बरेली रोड हल्द्वानी जिला नैनीताल व अन्य पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए *श्री लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के निर्देशन में एवं श्री महेश चंद्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई*। पुलिस टीम के अथक प्रयासों द्वारा उक्त अभियुक्तों को दिनांक 11.05.2019 को हल्द्वानी, नैनीताल से गिरफ्तार किया गया व उनके पास से 13000/- रुपये बरामद किये गए, अन्य पैसें अभियुक्तगणों द्वारा खर्च होना बताया गया। अभियुक्तों को आज दिनांक 12.05.2019 माननीय न्यायालय बागेश्वर में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण उ0नि0 दीवान सिंह बिष्ट।कानि0 ना0पु0 राकेश भट्ट कानि0 ना0पु0 महेंद्र जरमाल( एस0ओ0जी0 बागेश्वर)।कानि0 ना0पु0 इमदाद हुसैन( एस0ओ0जी0 बागेश्वर हैं।

You may have missed

Advertisement