Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने मतगणना स्थल का लिया जायजा

 

बागेश्वर ( आखरीआंख ) 23 मर्इ 2019 को लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 की होने वाली मतगणना को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण व पारदर्शिता व त्रृटि रहित सम्पन्न कराने हेतु इसके लिए की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में बनाये गये मतगणना केन्द्र में पहुॅचकर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी मतगणना स्थल पहुॅचकर विधानसभा 46-कपकोट एवं 47-बागेश्वर विधानसभाओं की मतगणना कार्य को सम्पन्न कराने हेतु एआरओ द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने दोनों ए.आर.ओ को निर्देश दिये है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 की मतगणना को पारदर्शिता एवं त्रृटि रहित सम्पन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के अनुसार सभी व्यवस्थायें एवं तैयारियॉ कर लें। उन्होंने कहा कि मतगणना की चक्रवार जानकारी सुविधा एप पर अपलोड की जायेगी, इसके लिए जो कार्मिक नियुक्त किये गये है उन्हें सुविधा एप्प के सम्बन्ध में डाटा फीडिंग का परीक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्य हेतु जो भी कार्मिक नियुक्त किये गये है वह कार्मिक डाटा फीड करने में सावधानी एवं शुद्धता का ध्यान रखेगें तथा सुविधा एप में डाटा फीडिंग का कार्य करेंगे एवं डाटा फीड करने में किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें तथा डाटा को पूरी सावधानी से एप पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना स्थल पर बनाये गये मीडिया सेंटर में की गयी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने नोडल अधिकारी मीडिया को निर्देश दिये है कि मीडिया को मतगणना की चक्रवार जानकारी उपलब्ध करार्इ जाय इसके लिए अतिरिक्त कार्मिकों की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किये गये निर्देशों के अनुसार केवल मीडिया प्रतिनिधियों का केवल मीडिया सेंटर तक मोबाइल फोन लाने की अनुमति रहेगी। मतगणना हॉल में मोबाइल फोन पूर्णत: वर्जित रहेगा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना केन्द्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के भी निर्देश दिये तथा किसी प्रकार की कोर्इ विद्युत आपूर्ति में बाधा न हो इसके लिए जनरेटर आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। उन्होंने मतगणना स्थल पर पेयजल आपूर्ति की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार गोयल, सहायक रिटर्निंग अधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, कपकोट प्रमोद कुमार, उप जिलाधिकारी गरूड़ जयवर्धन शर्मा, काण्डा योगेन्द्र सिंह, नोडल अधिकारी कार्मिक के.एन.तिवारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी देवेन्द्र नाथ गोस्वामी, नोडल अधिकारी मीडिया अरूण कुमार वर्मा, नोडल अधिकारी लॉजिस्टिक अरूण वर्थवाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भावेश कुमार जागरिया, उप खण्ड अधिकारी दूरसंचार चन्द्र शेखर लोहनी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement