चरस व अफीम कारोबार के गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार करने में कोतवाली अल्मोडा पुलिस को मिली सफलता
अल्मोडा ( आखरीआंख ) श्री प्रहलाद नारायण मीणा* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा *नशे के अवैध व्यापार करने वालों के गिरोह का पता लगाकर धारा- 29 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही* करने के निर्देश पर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा *दिनांक 13-04-2019 को आपरेशन नया सवेरा की कार्यवाही* के अन्तर्गत *अजय कुमार गुप्ता पुत्र मटरू लाल गुप्ता निवासी 356 आलमगिरी गंज बरेली उप्र मूल पता लक्ष्मीपुर नयागंज पो- खुदागंज तहसीलतिलहर जिला शाहजहांपुर यूपी के कब्जे से 02 किलो चरस व 02 किलो अफीम (बारह लाख रूपये) बरामद कर* वैधानिक कार्यवाही की गयी थी। अभियोग की विवेचना *श्री कमल राम आर्य पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण* में कोतवाली अल्मोड़ा के *उ0नि0 गौरव जोशी* द्वारा किये जाने के उपरान्त *चरस के अवैध व्यापार में विशाल गुप्ता* पुत्र विरेश गुप्ता निवासी- कस्बा व थाना- राजेपुर, जिला- र्फरूखाबाद उ0प्र0, हाल- नया बाजार बेरीनाग पिथौरागढ़ की *संलिप्तता पाये जाने पर* एन0डी0पी0एस0 एक्ट की धारा- 8/18/20/29/ 27(ए) के अन्तर्गत *गिरफ्तार किया गया है।* इस सम्बन्ध में *श्री अरूण कुमार वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली* अल्मोड़ा ने बताया कि विशाल गुप्ता पूर्व में गिरफ्तार तस्कर अजय गुप्ता का परिचित है। वर्तमान में 17 वर्षो से जी0आई0सी0 बेरीनाग में एक छोटी सी मिठाई की दुकान चलाता है तथा *आस-पास के क्षेत्रों से चरस एकत्र करता है, चरस को अजय गुप्ता बेरीनाग से ले जाकर अन्य स्थानों में बेचता है।* चरस के कारोबार की रकम को अजय कुमार ने विभिन्न तिथियों में *सात लाख बीस हजार रूपया विशाल के बैंक खाते में भेजी* गयी है। *इन दोनों के मिलकर चरस व अफीम के कारोबार करने के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दिनाॅक- 21.05.2019 को विशाल गुप्ता* पुत्र वीरेश गुप्ता को उ0नि0 गौरव जोशी, का0 दिनेश त्यागी कोतवाली अल्मोड़ा ने *धारानौला क्षेत्र से गिरफ्तार* कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त विशाल गुप्ता ने पूछताछ पर अपने जुर्म को स्वीकार किया है।
