Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

11 माह से अंधेरे में बोरबलड़ा, सड़क की बदहाली पर प्रदर्शन


बागेश्वर ।  विकासखंड कपकोट की ग्राम पंचायत बोरबलड़ा में मूलभूत सुविधाएं ठप होने से ग्रामीणों में रोष है। सड़क और बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। उपप्रधान उषा देवी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक बुलाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि यूपीसीएल का विद्युत निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। इससे गांव पिछले 11 माह से अंधेरे में है। वहीं, बदियाकोट-बोरबलड़ा मोटर मार्ग पर निर्माण के दौरान जरूरी स्थानों पर स्कपर और काजवे नहीं बनाए गए हैं। कई जगह डामरीकरण भी अधूरा है। किमी 22 में बने पुल का निर्माण भी संतोषजनक नहीं बताया गया है। पुल का अप्रोच मार्ग अधूरा पड़ा है। किमी 12 से 20 और किमी 12 से 13 के हिस्से खतरनाक जोन में हैं, जहां सुरक्षा के लिए पैराफिट बनाने की जरूरत है। वहीं, बदियाकोट-बोरबलड़ा मोटर मार्ग किमी दो पर एक माह से अधिक समय से बंद है। उपप्रधान ने जिलाधिकारी की अध्यक्षता में यूपीसीएल और पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंताओं समेत संबंधित अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाकर समस्याओं का समाधान कराने और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

Advertisement