टिहरी लोस सीट पर माला राज्य लक्ष्मी ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत
देहरादून ( आखरीआंख ) उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है। सुबह 8 बजे से लोकसभा सीट मुख्यालयों पर पोस्टल बैलेट की गिनती की गई। इसके बाद बाकी के अन्य जिलों में ईवीएम से मतगणना की गई। टिहरी की जनता ने फिर राजपरिवार पर भरोसा जताया है। इस बार बीजेपी प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है। इस बार महारानी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। वहीं कांग्रेस की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह दूसरे नंबर पर रहे। बीजेपी प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह जीतीं. उन्हें 434718 वोट मिले है, वहीं, कांग्रेस के प्रीतम सिंह को 210209 वोट मिले हैं। माला राज्यलक्ष्मी शाह अभी 218,862 वोटों जीतीं हैं। जबकि 2014 में वे 192503 वोटों से जीती थी।
