Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 22, 2026

भाजपा मुख्यालय में जश्न, कांग्रेस भवन में सन्नाटा

देहरादून,  ( आखरीआंख ) लोकसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। पूरे देश में भाजपा का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप देखने को मिला है। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भी भाजपा ने एक बार फिर कब्जा कर लिया है। यहां कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया है। वहीं देशभर से नतीजे आने के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है। भाजपाइयों ने एक-दुसरे पर अबीर गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। भाजपा मुख्यालय में आतिशबाजी भी की गयी। दूसरी ओर चुनाव नतीजे आने के बाद कांग्रेस मुख्यालय में वीरानी दिखाई दी। प्रदेश मुख्यालय में मतगणना के नतीजे आने के बाद मुख्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है तो वहीं बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में जश्न का माहौल है। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में परिणाम आने से पूर्व ही सन्नाटा छाया रहा। कार्यालय में कोई भी कांग्रेसी नहीं दिखाई दिया। कांग्रेसी समर्थकों के चेहरे पर मायूसी दिखाई दी। दूसरी ओर बीजेपी कार्यालय
Advertisement