Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

( आखरीआंख )
मेष:आज आपकी राशि से एकादश चंद्रमा मनोरथ सिद्धिकारक है। संतान पक्ष से भी जो चिन्ताएं बनी हुई थी उनका समाधान आज हो जाएगा। आपको अपने प्रियजनों और परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अपराह्न से लेकर सांयकाल तक राय की तरफ से कुछ परेशानी हो सकती है, सावधान रहें।
वृषभ:आज फिजूल खर्ची और वृथा विवाद से दूर रहें। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक परिजनों के साथ यात्रा का सुख प्राप्त होगा। शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।
मिथुन:आपके समय के अनुसार काम होने में बाधा रहेगी। मौसम भी आज अनुकूल नहीं रहेगा। किन्तु वृश्चिक राशि का बृहस्पति सायंकाल में कुछ मन संतोष देगा। बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से गिरा हुआ मनोबल बढऩे की उमीद है।
कर्क:राशि पर वृश्चिक का बृहस्पति और अष्टम भाव में चंद्रमा आज आपकी राय मान, प्रतिष्ठा की वृद्धि करेगा। शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। व्यवसाय में भी नौकरों व भागीदारों से अछा वातावरण मिलेगा। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय और बढ़ सकता है।
सिंह:कुंभ राशि का चंद्रमा और पंचम भाव में धनु राशि का शनि आज शुभ व्यय और कीर्ति में वृद्धि करेगा। भाग्य के उदय के साथ धन-धर्म की वृद्धि होगा। शत्रु चिंताओं का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी सायंकाल तक अंत में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति होगी।
कन्या:मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आपको संतान की तरफ से चिंता रह सकती है। इन सबके बावजूद आपको व्यवसाय में लाभ सहयोग मिलने से मनोबल बढ़ेगा।
तुला:पंचम भाव में चंद्रमा होने से अचानक बड़ी मात्रा में आर्थिक लाभ होने का योग बना रहेगा। आपको प्रियजनों का वांछित सुख एवं सहयोग मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक मंगल कार्यों में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
वृश्चिक:आज आपको संतान पक्ष की चिंता रहेगी। स्थान परिवर्तन होने का प्रसंग प्रबल होकर स्थापित होगा। आर्थिक लाभ तो होगा परन्तु लाभ से अधिक खर्चा होने के कारण खिन्नता बनी रहेगी। शत्रु पक्ष आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे, सावधान रहें।
धनु:आज द्वादश स्थान में गुरु आपको शारीरिक एवं आर्थिक बल प्रदान करेगा। अछे गुणवाले लोगों से मेल-मिलाप बढऩे से अधिकारी वर्ग आपके पक्ष में रहेंगे। श्रेष्ठ मार्गों से पर्याप्त आमदनी होगी परन्तु व्यय आय के अनुपात में अधिक होगा।
मकर:भाई-बंधुओं व व्यापार के सहयोगियों से मन मुटाव की स्थिति होने के कारण पूरा दिन असहज रहेगा। अकारण शत्रु उत्पत्ति, निर्मूल विवाद से आप परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय संपत्ति से लाभ और पत्नी से उत्तम सहयोग मिलने के कारण संतुष्टि रहेगी।
कुंभ:आज आपको व्यवसाय में निरंतर लाभ होने की संभावना बनी रहेगी और व्यवसाय के भागीदारों से परेशानी होने की संभावना बनी रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा का योग बना हुआ है।
मीन:आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। मानसिक तनाव से बचने के लिए धैर्य एवं नम्रता से काम करें। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज आपके कार्य और अधिकारों में वृद्धि होगी जिससे आस-पास के अन्य सहयोगियों में कड़वाहट बढऩे से परेशानी हो सकती है। किन्तु अपने कार्य कौशल से सायंकाल तक सबको सामान्य बना लेंगे।

Advertisement